भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तरुण / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:31, 22 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अभियान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


दुनिया के अगणित मुक्त-तरुण
बंधन की कड़ियाँ तोड़ रहे !

युग-जनता ने करवट बदली
आज़ाद गगन का मूल्य गहा,
जनता ने जाना-पहचाना
‘कटु पशुबल का हो नाश’, कहा !
जाग्रत मनुज लुटेरों के गढ़
रज-सम ढूहों से फोड़ रहे !
:
सम्मुख दृढ़ चट्टानें आयीं
पथ की बाधाएँ बन दुर्दम,
भीषण-शर के आघात हुए
नव-रूप मनुज पर छा निर्मम,
दानवता से जूझ रहे जन-
जन, दुख के बादल मोड़