भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नया सबेरा / महेन्द्र भटनागर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:35, 22 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अभियान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...)
सबेरा नया आ रहा है !
युगों का अँधेरा मिटाकर,
बड़ा लौह-परदा हटाकर,
सबेरा नया आ रहा है !
नयी रोशनी में नहा कर,
पुराना गला सब बहा कर,
सबेरा नया आ रहा है !
नवल-शक्ति दुर्जेय भरता,
सबल शत्रु पर वार करता !
सबेरा नया आ रहा है !
मनुज को नये गान देता,
सरल स्नेह मुसकान देता,
सबेरा नया, आ रहा है !
1949