Last modified on 17 नवम्बर 2019, at 23:24

तअबीरों से डर जाएंगे / नासिर परवेज़

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:24, 17 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर परवेज़ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तअबीरों से डर जाएंगे
ख़्वाब आंखों में मर जाएंगे

शाम ढले बाहर निकले हैं
दिन निकलेगा, घर जाएंगे

शेअर पढ़ोगे और रोओगे
हम कुछ ऐसा कर जाएंगे

मेरे लबों का लम्स मिलेगा
तेरे गाल निखर जाएंगे

ये माना दस्तार बचेगी
लेकिन कितने सर जाएंगे

तुझ बिन भी सांसें चलती हैं
सोचा था हम मर जाएंगे

घर से दफ़्तर, दफ़्तर से घर
और फिर इक दिन मर जाएंगे

तुग़यानी आने दो नासिर
हम दरिया में उतर जाएंगे