Last modified on 29 नवम्बर 2019, at 00:14

प्रेम गली में जाकर देखो / शिवम खेरवार

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:14, 29 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवम खेरवार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्रेम गली में जाकर देखो, बासंती-सा फाग मिलेगा,
राधा की बोली पाओगे, मीरा का अनुराग मिलेगा।

गुंजित होते स्वर अधरों पर,
अपनापन गुनगुना रहे हैं,
कोयल, मोर, पपीहे मिलकर,
राग भैरवी सुना रहे हैं,

कान्हा की बंशी का तुमको, हर उपवन में भाग मिलेगा।

नव नूतन से दृश्य खिलेंगे,
जब मन के दरवाजों पर,
दिल की धड़कन स्वतः करेगी,
नृत्य मधुर आवाज़ों पर,

नेह वृष्टि में भीगोगे जब, अंतर्मन बेदाग मिलेगा।