भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नाइटिंगल / स्मिता तिवारी बलिया
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:47, 13 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्मिता तिवारी बलिया |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
घोर भयावह
मध्य रात्रि में,
दुनियादारी के प्रपंचों से
सहमी हुई;
छोटी सी
"नाइटिंगल";
हर-रोज
धीरे-धीरे
तोड़ती है अपना दम...
कूकने के बजाय,
बेतहाशा
सिसकती है,
उड़ेल देती है
अपना असहनीय दर्द
कू कू कू के स्वर में;
कहती है
दुनिया
जिसे
"गीत"...