Last modified on 15 दिसम्बर 2019, at 19:37

कहाँ आसमाँ के सितारों ने लूटा / शुचि 'भवि'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:37, 15 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शुचि 'भवि' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कहाँ आसमाँ के सितारों ने लूटा
हमें इन निगाहों के वारों ने लूटा

भरोसा किया है जो यारों पे ऐसा
न फिर मुझ से कहना के यारों ने लूटा

रही उनकी नज़रों से बचकर सदा मैं
मगर फिर भी उनके इशारों ने लूटा

खिज़ां पर लगाया था इलज़ाम लेकिन
मिरा दिल हमेशा बहारों ने लूटा

बहुत कम बनाये हैं 'भवि' यार जिसने
वो कैसे कहे मुझको यारों ने लूटा