Last modified on 15 दिसम्बर 2019, at 19:42

मुझसे ऐसा सवाल मत पूछो / शुचि 'भवि'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:42, 15 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शुचि 'भवि' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुझसे ऐसा सवाल मत पूछो
बेसबब मेरा हाल मत पूछो

रोज़ मिलता नहीं सुकूँ यारो
कैसे है ये कमाल मत पूछो

कितने उत्तम रहे हैं बाबूजी
और बबुआ की चाल मत पूछो

ख़त जो आया कभी तो पढ़ते ही
क्यों हुए लाल गाल मत पूछो

आस टूटी है माँ की बेटे से
क्यो है ‘भवि’ वो निढाल मत पूछो