Last modified on 19 दिसम्बर 2019, at 00:40

मन संत कब होगा / दीनानाथ सुमित्र

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:40, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनानाथ सुमित्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कामना का अंत कब होगा
बुरा-सा मन संत कब होगा
 
साधुता क्यों क्षीण होती है
तड़पती-सी मीन होती है
जमाना गुणवंत कब होगा
कामना का अंत कब होगा
बुरा-सा मन संत कब होगा
 
भरोसा किस पर किया जाए
प्राण किस जन पर दिया जाए
प्राण हर बलवंत कब होगा
कामना का अंत कब होगा
बुरा-सा मन संत कब होगा
 
 
बंधु मेरे युग बदलने चल
दीप बनकर आज जलने चल
ढेर हर सामंत कब होगा
कामना का अंत कब होगा
बुरा-सा मन संत कब होगा
 
दर्द के तूफान को रोको
टूटते अरमान को रोको
हंत आिखर कंत कब होगा
कामना का अंत कब होगा
बुरा-सा मन संत कब होगा