भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ऊँचा है इंसान / दीनानाथ सुमित्र

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:50, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनानाथ सुमित्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हर मजहब से ऊँचा है इंसान
इसे पूज लो यह ऊँचा पर्वत
 
मंदिर- मस्जिद ने जन को कटवाया है
कौन बताएगा किसने क्या पाया है
सिर्फ बचाए रखना है ईमान
इसे पूज लो यह ऊँचा पर्वत
हर मजहब से ऊँचा है इंसान
इसे पूज लो यह ऊँचा पर्वत
 
हवा और पानी ने कब है भेद किया
इस मिट्टðी ने भी है सबको स्नेह दिया
लहू-लहू का रँग है एक समान
इसे पूज लो यह ऊँचा पर्वत
हर मजहब से ऊँचा है इंसान
इसे पूज लो यह ऊँचा पर्वत
 
 काबा-काशी, मंदिर-मस्जिद एक
सबकी इच्छा, सबकी शिक्षा नेक
करें सदा नीयत का ही जयगान
इसे पूज लो यह ऊँचा पर्वत
हर मजहब से ऊँचा है इंसान
इसे पूज लो यह ऊँचा पर्वत