Last modified on 19 दिसम्बर 2019, at 20:46

आपकी वह नज़र चाहिए / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:46, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आपकी वह नज़र चाहिए।
हर ग़ज़ल को बहर चाहिए।।

कर सके जो अमल हर घड़ी।
स्वर मधुर हर पहर चाहिए।।

बह सके जो निरन्तर यहाँ।
उस नदी को लहर चाहिए।।

प्यार करते हो तुम गर उसे।
जिस्म पर ना नज़र चाहिए।।

दाल गलती नहीं आंच से।
ताप कुछ इस कदर चाहिए।।

दुल्हनें भी भली वह लगे।
थोड़ी पतली कमर चाहिए।।