भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अधूरे आलिंगन / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:25, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

25-12-20 19
194
प्यासे अधर
तरसते युगों से
तुम्हें ढूँढते।
195
डेढ़ी डगर
घाटियाँ व गह्वर
कैसे मिलूँ मैं।
196
नदियाँ तैरी
डूबा देते सागर
आ जाओ तुम्हीं।
197
वर दो तुम्हीं
अभिशप्त जीवन
फिर जी उठे।
198
स्वप्न अधूरे
अधूरे आलिंगन
क्या होंगे पूरे?
199
क्या पाप -पुण्य
कौन देव -असुर
नियति जाने।
200
माँगा मिलन
दे दी है क्यो जुदाई
समझे नहीं।