Last modified on 25 दिसम्बर 2019, at 22:33

जीवन साथी / रंजना सिंह ‘अंगवाणी बीहट’

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:33, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना सिंह 'अंगवाणी बीहट' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सावन मास, दिल में आस।
साजन पास, सजनी खास।
आयी रैन, मीठा नेह।
खोई चैन, दिल में गेह।।

बालम प्यार, होता खास।
जीवन सार, जब दो पास।।
पी के संग ,सजना गाँव।
सिहरत अंग, बरगद छाँव।

पकड़े हाथ, खींचे डोर।
झूमें साथ, प्रेमक भोर।।
आँखें लाल, बीती रात ,
करते बात, चमका भाल।।

सजना प्रीत, जीवन रीत।
मन का मीत, गायें गीत।।
सच्चा साथ , देता मीत।
साजन साथ, जीवन प्रीत।।