Last modified on 25 दिसम्बर 2019, at 22:34

माता-पिता - 2 / रंजना सिंह ‘अंगवाणी बीहट’

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:34, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना सिंह 'अंगवाणी बीहट' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मात-पिता जग सारे,
भूल गये सुत प्यारे।
जा परदेश विराजे,
बैठ वहाँ बिन काजे।

माँ ममता अनुरागी,
पिता बने सहभागी।
दर्द दवा महतारी,
माँ जग में उपकारी।

बालक रोग शरीरा,
माँ उर होत अधीरा।
देव बसे गृह मेरे,
कष्ट मिटे शिशु तेरे।

माँ बिन बालक रीता,
माँ जग में गृह भीता।
सृष्टि बसी जग सारी,
पूजन माँ अधिकारी।