Last modified on 25 दिसम्बर 2019, at 22:36

हार-जीत / रंजना सिंह ‘अंगवाणी बीहट’

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:36, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना सिंह 'अंगवाणी बीहट' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोई जीत जाता है ,
तो कोई हार जाता है।
इसी से जीवन में लोग,
कुछ सीख जाता है।

जश्न जीत का जब हो
मन मगरूर नहीं होना।
अपनी हार से अंतर्घट में,
नई इक बीज को बोना।

किसी के दिलों पर यदि
राज करना हो जग में।
पहले शब्द मर्यादित कर,
अहं को रौंद पग-पग में।

यह जग एक है रंगमंच,
हर इंसान है अभिनेता।
मिलता है वही सब इसे,
जो परमेश्वर है देता।

चढ़ा मुखौटा कब तक,
दोहरी मुखड़ा दिखेगा।
ये जनता सब है जानती,
पल में नोंच फेंकेगा।

अपने दम पर लोकप्रिय,
बनना नहीं है आसान।
जनता का जो मन जीते
वह जन है इत्र समान।