Last modified on 22 जनवरी 2020, at 19:12

नेताजी का खर्चा / अभिषेक कुमार अम्बर

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:12, 22 जनवरी 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक पत्रकार ने
नेता जी से पूछा-
नेता जी !
आप अपनी सारी तनख्वाह
समाज सेवा में लगाते हैं,
तो घर का खर्चा कैसे चलाते हैं।
नेता जी बोले-
हम अपनी तनख्वाह ही
समाज सेवा में लगाते हैं,
और घर का खर्चा तो
ऊपर की कमाई से चलाते हैं।