Last modified on 23 जनवरी 2020, at 20:25

आकाशगंगा / बालस्वरूप राही

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:25, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गंगा एक यहाँ बहती है, एक वहाँ आकाश में।

धरती की गंगा है निर्मल,
शर्बत से मीठा इसका जल,
हर प्यासे की प्यास बुझाती,
भारत का इतिहास सुनाती,

इसकी अच्छाई आई थी गांधी और सुभाष में।

नभ की गंगा तारों वाली,
चाँदी रचे किनारों वाली,
रंगों भरी फुहारो वाली,
चमकीली मँझधारों वाली,

हमें रात भर नहलाती है ठंडक भरे प्रकाश में।
गंगा एक यहाँ बहती है एक वहाँ आकाश में।