Last modified on 24 जनवरी 2020, at 16:00

वैराग्य और प्रेम / सरोज कुमार

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:00, 24 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज कुमार |अनुवादक= |संग्रह=सुख च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

त्याग किया जाता है
त्याग करवाया जाता है
लेकिन वैराग्य?
वैराग्य हो जाता है!

विवाह किया जाता है
विवाह करवाया जाता है
लेकिन प्रेम?
प्रेम हो जाता है!

अनेक
वैराग्य विहीन त्याग
चर्या में, व्यस्त हैं
और असंख्य
प्रेम विहीन विवाह
दामपत्य निभा रहे हैं!