भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सफलता / सरोज कुमार
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:17, 24 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज कुमार |अनुवादक= |संग्रह=सुख च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सफलता
जब चमकती है बिजली की तरह,
यश फ़ेल जाता है
खुशबू की तरह!
अखबार गाते हैं अफसाने
चारण की तरह!
औरतें मंडराती हैं!
तितलियों की तरह!
दोस्त घिर आते हैं!
बादलों की तरह!
धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष
हाजिर हुकम
प्रत्यक्ष
परोक्ष,
सफलता
सिद्धि का मर्म है,
कटघरे में कर्म हैं!