Last modified on 24 जनवरी 2020, at 19:56

मुखौटे / सरोज कुमार

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:56, 24 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज कुमार |अनुवादक= |संग्रह=शब्द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लाभ–शुभ के गणित में
चिपकाए रहा मुखौटे!
धीरे-धीरे उन पर,
आती गई चमड़ी
जिस्म में उतर गए मुखौटे!

अब मुक्त होने की कोशिश में
खिंचती है चमड़ी
रिसता है लहू!
धोता हूँ शरीर
चमचमाते हैं मुखौटे!
मुखौटों में भर गई जिन्दगी
जिन्दगी में भर गए मुखौटे
अब न चेहरे खरे
न मुखौटे खोटे!