भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मछली तंत्र / सरोज कुमार

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:57, 24 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज कुमार |अनुवादक= |संग्रह=शब्द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिसका हो समुंदर
क्या है कोई मछली?
जिसकी हो झील
क्या है कोई मछली?
जिसकी हो नदी
क्या है कोई मछली
जिसका हो पोखर
क्या है कोई मछली?

न समुंदर! न झील!
न नदी! न पोखर!
हाँ, मछलीघर जरूर है
सौंदर्यबोध की
एक शहरी खुराफात!
मछलियों के नाम पर!

पर कितनी सुखद है
मछलियों के लिए
ये वाहियात खबर-
कि समुंदर, कि झिले,
कि नदी, कि पोखर
ये तमाम...........

मछलियों के हैं
मछलियों द्वारा हैं
मछलियों के लिए हैं!