भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अल्फ़ांजों / सरोज कुमार

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:56, 24 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज कुमार |अनुवादक= |संग्रह=शब्द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बन्ने मियाँ के यहाँ
रत्नागिरी का
हापुस आम अल्फ़ांजो
इस बार गजब का आया!

पर महँगा काफी था,
खाने की ललक भी कम नहीं!
मित्र के साथ पहुँचा
भाव पूछा, बहस की
सौदा नहीं पटा!
बन्ने मियाँ ने कहा-
बाबूजी ,
जीतने की खरीद है
उससे कम में आप चाहें,
सरासर ना-इंसाफ़ी है
मुझ पर ब भरोसा कीजिए!
बुझा-बुझा लौट पड़ा
मित्र को समझाते हुए
कि इन लोगों को
राष्ट्रीय धारा से जोड़े बिना
अपने अल्फ़ांजो नहीं खा पाएँगे!