Last modified on 24 जनवरी 2020, at 21:58

अपने ही फासले / सरोज कुमार

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:58, 24 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज कुमार |अनुवादक= |संग्रह=शब्द...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सपनों के पैताने अमलतास
बिस्तर पर सिरहाने च्यवनप्राश!

तन-मन की दूरी को
जीवनभर नापते
घाव हुए पैर रिसे
हाँफते-हाँफते!

सपनों में मेघदूत आवारे
जीवन में खिड़की भर हरी घास!

दूर-दूर पहुँच गए
मंजिल पर काफिले,
मिटे नहीं अपने से
अपने ही फासले!

सपनों में इन्द्रधनुष, कार्निवाल
कालिज में हिन्दी की वही क्लास!