Last modified on 1 फ़रवरी 2020, at 16:14

हाय! खोखली तालियाँ / निशा माथुर

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:14, 1 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशा माथुर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अलसवेरे ढोलक की थाप, नौबत बधाईयाँ
सुरों की सप्तक संग, संगीत में रूबाईयाँ
किन्नरों की किस्मत में, कैसी ये रूसवाईयाँ
नित नित स्वांग रचाते, हाय बजाते तालियाँ
हाय खोखली तालियाँ, हाय खोखली तालियाँ!

बिन ब्याहे कुमकुम टीका, सौलह श्रंगारियाँ
तन अधूरा मन अधूरा, ना बजती शहनाईयाँ
दामन में आशीर्वाद की, भरते गोद भराईयाँ
ललना जनम लिये तो, वारी-वारी बलहारियाँ
हाय खोखली तालियाँ, हाय खोखली तालियाँ!

ना कोई अपना संगी साथी, ना रिश्तेदारिया
छोटी-सी खोली में तन्हा जीवन की तन्हाईयाँ
कदम कदम पर ठोकरें, औ समाज की गालियाँ
खुद का वजूद ढूंढतें, उफ कैसी लाचारीयाँ
हाय खोखली तालियाँ, हाय खोखली तालियाँ!

छीनी खुशी छीने सपने, क्या थी गुस्ताखियाँ
हो दरवेष, स्वांगी भेष, किससे कैसी यारीयाँ
कुदरत के अभिशाप पे, हाय प्रभु से दुहाईयाँ
किन्नर जनम कभी ना दीजे, ना दीजे तालियाँ
हाय खोखली तालियाँ, हाय खोखली तालियाँ!