भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
युद्ध / अरविन्द भारती
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:17, 26 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द भारती |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
आँख मूंदने से
विपत्तियाँ नहीं जाती
ना भागने से
कबूतर ने देखा
मौत ठीक सामने खड़ी है
उसने जंग पर जाते
सैनिक की तरह
बच्चों से प्यार किया
फिर
बाज की आँखों से आँखे मिलाई
उसकी आँखों में
यकबयक खून उतर आया
और उसने पंख खोल दिए।