Last modified on 26 फ़रवरी 2020, at 23:31

हरसू दुनियादारी देखी / रामश्याम 'हसीन'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:31, 26 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामश्याम 'हसीन' |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरसू दुनियादारी देखी
दुनिया हमनें सारी देखी

जीने की कोशिश देखी
मरने की तैयारी देखी

हारी बाज़ी जीते हैं वे
जीती बाज़ी हारी देखी

फूलों को इतराते देखा
काँटों की लाचारी देखी

मँहगाई के मारे फिरती
इज़्ज़त मारी-मारी देखी