Last modified on 6 मार्च 2020, at 21:54

ज़िन्दगी समय का थान है! / मुकेश निर्विकार

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:54, 6 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश निर्विकार |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ज़िन्दगी
समय का थान है

नापकर सौंपता जिसे
वक्त का बजाज

काल का कपड़ा कोई
तहबंद
देह के अस्तित्व पर
किसी नामालुम लम्बाई में!

ज़िन्दगी
कैंची और सुई का
सतत् संघर्ष
कतरन और सिलवन के बीच
नियति का चिर-विरोधाभास

असहाय से रफ़ूगर हम!

सिलनी ही होंगी हमें
किस्मत की कतरनें
सधैर्य
बुद्धि और विवेक के धागों से

सुख की कोरी कतरनों से
बनती नहीं पोशाक कोई
न ही बना है आज तक
दुःख के कपड़े से गर्म कोट!