भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दूसरे शब्द / पीटर पाउलसेन / अनिल जनविजय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:35, 12 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पीटर पाउलसेन |अनुवादक=अनिल जनविज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शब्द मेरे पास वापिस लौट आते हैं
और जानना चाहते हैं कि मैंने उनमें क्या अर्थ भरे थे ।

अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ मैं उन्हें समझाता हूँ
लेकिन उन्हें समझ में नहीं आती मेरी बात ।

मैं उन्हें दूसरे शब्दों में समझाता हूँ
लेकिन परिणाम वही ढाक के तीन पात ।

वो अविश्वासपूर्वक मुझे घूरते हैं
उन्हें लगता है कि मैं
उनका मज़ाक उड़ा रहा हूँ ।

रूसी भाषा से अनुवाद : अनिल जनविजय

लीजिए, अब यही कविता रूसी भाषा में पढ़िए
              Петера Поульсена  
                 Другие слова

Слова возвращаются ко мне обратно.
Они хотят знать, что я в них вкладывал.

Я объясняю им как могу,
но это их не устраивает.

Я пытаюсь объяснить другими словами.
Все без толку.

Они таращатся на меня с недоверием.
Явно считая,
что я их разыгрываю.