Last modified on 3 सितम्बर 2008, at 10:02

हैसियत / लीलाधर मंडलोई

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:02, 3 सितम्बर 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीलाधर मंडलोई |संग्रह= }} उसने तीन चार प्यारे‍-प्यारे न...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उसने तीन चार प्यारे‍-प्यारे नामों से

मौत को पुकारा

मगर मौत नहीं आई

उसके बाद मौत ने ज़िन्दगी को

तीन चार प्यारे-प्यारे नामों से पुकारा

बस, इतने में वहाँ हज़ारो लाशें बिछ चुकीं थीं।