Last modified on 18 मार्च 2020, at 23:07

खोया हुआ कुछ / अंशु हर्ष

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:07, 18 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंशु हर्ष |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आँखों में जो गहराई तलाशते हो
वो अब यहाँ नहीं रहती
चेहरे की जिस मासूमियत की चाहत रखते हो
वो अब यहाँ नहीं रहती
जिन होठों पर शब्द हो मोहब्बत भरे
वो प्यार की गहराई
अब यहाँ नहीं रहती
जिसके बिखरते शब्द भी वही कहते है
जो दिल में नज़र आता है
वो खूबसूरत अनुभूति
अब यहाँ नहीं रहती
मत तलाश करों इस दुनियाँ में
अब सरलता की
वो खूबसूरत सादगी
अब इस दुनियाँ में नहीं रहती।