भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नव सृजन / मनीष मूंदड़ा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:33, 21 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनीष मूंदड़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नयी शुरुआत
नए आसार
नए प्रारूप का नया अभिसार
एक नयी ज़िन्दगी का आगमन
नई भोर से आचमन
नयीं नवेली आशाओं का परदार्पण
संघर्षों का तर्पण
सदैव तत्पर रहने का प्रण
फिर एक नया रण
कठिन होगी राह मगर
कुछ नया सर्जन होगा
विचारों का अतिरेक होगा
एक नया स्पंदन होगा
प्रखरित होंगे नये कुसुम
दूर क्षितिज में
नए सूर्य का आगमन होगा
सुहानी-सी भोर होगी
देखो परस्फूटित फिर से जीत होगी।