Last modified on 1 अप्रैल 2020, at 20:16

बारिश - 1 / प्रदीप कुमार

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:16, 1 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीप कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बारिश की फुहारें
जारी हैं
और जारी है
मेरी स्मृतियों में उसका
बेरोक टोक आना-जाना।
बारिश आज है कल नहीं
पर उसकी स्मृतियाँ
आज भी कल भी
सदैव रहती हैं
आस-पास कहीं।