भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समय अनमोल है प्यारे / मुस्कान / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:32, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=मुस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

समय पर सूर्य है उगता
समय पर अस्त होता है।
समय पर चन्द्रमा
आवागमन में व्यस्त होता है॥

समय पर है नदी बहती
समय पर ऋतु बदलती है।
समय पर यह धरा अपनी
धुरी पर नित्य चलती है॥

समय अनमोल है प्यारे
इसे तुम व्यर्थ मत खोना।
समय यदि हाथ से फिसला
पड़ेगा उम्र भर रोना॥