Last modified on 11 अप्रैल 2020, at 13:53

गीत की झंकार / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:53, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वह अमर क्षण, वह अमर क्षण
गंध पारावार
सब दिशाओं में खिला था
पुष्प का संसार
मंदिर सुरभित था समीकरण॥

वह अमर क्षण, वह अमर क्षण
हर्ष पुलकित गात
खिल गया उर सरोवर में
मृदुल जलजात
नयन में कुछ अश्रु के कण॥

वह अमर क्षण, वह अमर क्षण
रस बरसती धार
गगन में मिल गुंजती थी
गीत की झंकार
रात और दिन का मिलन॥

वह अमर क्षण, वह अमर क्षण
दो ह्रदय थे एक
एक होने की प्रतिज्ञा
एक ही थी टेक
मगन था यह मन मगन॥