Last modified on 11 अप्रैल 2020, at 13:54

मंगल वाद्य बजाओ / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:54, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मंगल वाद्य बजाओ
आ पहुँचा पन्द्रह अगस्त फिर
गाओ 'जनगण' गाओ
मंगल वाद्य बजाओ॥
ध्वजा तिरंगी खोल उठाओ ऊपर
तीन रंग मिल फहरें फर-फर
सत्य धर्म का चक्र चलाओ
मगल वाद्य बजाओ॥
पूजो धरती को फूलो से
रहित करो राज को शूलों से
जय-जयकार मनाओ।
मंगल वाद्य बजाओ॥
नभ से आशीर्वाद झर रहे
प्रभुदित हैं भारतवासी सब
सबके मन में ज्योति जगाओ।
मंगल वाद्य बजाओ॥