Last modified on 11 अप्रैल 2020, at 15:00

सुंदर भारत देश / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:00, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितना सुन्दर भारत देश
सबसे न्यारा भारत देश
फूल सुगन्ध भरे हैं इसके
डाल डाल पर खिलते
तितली भौरे घूमघूम कर
परिक्रमा-सी करते
इनका है बहुरंगा वेष
सबसे प्यारा भारत देश
कलकल करती बहती रहती
नदियाँ सींच रही इसको
छ: ऋतुएँ करती हैं फेरा
नव जीवन देतीं इसको
ऐसा और न कोई देश
सबसे न्यारा भारत देश