Last modified on 11 अप्रैल 2020, at 19:48

शेरु पिल्ला / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:48, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शेरु पिल्ला सुन्दर है,
कूं कूं करता दिनभर है।
एक ऊन का गोला सा,
बैठा रहता भोला सा॥
दूध खूब पी जाता है,
बिस्कुट गप खा जाता है।
जब कोई घर मेन आता है,
'भों-भों' कर घुड़काता है॥
तन्नू को यह प्यारा है,
इसको तन्नू प्यारा है।
यह तो कोई गैर नहीं,
इसका जैसा और नहीं॥