Last modified on 13 मई 2020, at 22:52

अमर तिरंगा आसमान में / पीयूष कुमार द्विवेदी 'पूतू'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:52, 13 मई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पीयूष कुमार द्विवेदी 'पूतू' |अनुव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अमर तिरंगा आसमान में, जब-जब लहराता है।
हमें शहीदों की गाथाएँ, तब-तब याद दिलाता है॥
इसे करों में लेकर अपने, गली-गली में घूमे थे।
और सलामी देकर इसको, फाँसी फंदा चूमे थे॥
देश हेतु बलिदान हुए जो, उनको अमर बनाता है।
अमर तिरंगा आसमान में, जब-जब लहराता है॥
शौर्य शांति खुशहाली वाली, सम्मिलित एक कहानी है।
लिखी गई थी जो शोणित से, सुनिए बहुत पुरानी है॥
जान गवाँकर वीर बाँकुरा, हिमगिरि तक पहुँचाता है।
अमर तिरंगा आसमान में, जब-जब लहराता है॥
ऐसा आओ संकल्प करें, सदा उच्च ही रखना है।
इसकी शान के खातिर हमको, त्याग प्राण भी करना है॥
राह शहीदों वाली चलना, 'पूतू' यही सिखाता है।
अमर तिरंगा आसमान में, जब-जब लहराता है॥