Last modified on 18 मई 2020, at 19:00

आज भी देखा / सुरेन्द्र डी सोनी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:00, 18 मई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सुरेन्द्र डी सोनी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बहुत-से तूफ़ानों को
देखा मैंने
तोड़ते हुए दम
क़लम की नोक पर

आज भी देखा
एक तूफ़ान
मरा पड़ा धरती पर

काग़ज़ बन गया
क़फ़न जिसका..!