Last modified on 23 मई 2020, at 14:05

रिश्ते नाते / आशुतोष सिंह 'साक्षी'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:05, 23 मई 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यदि इस वीडियो के साथ कोई समस्या है तो
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें

लोग आते हैं लोग जाते हैं।
कुछ खोते हैं कुछ पाते हैं॥

हमें दुख है उनके जाने का।
लो लौट के घर नहीं आते हैं॥

जाने वाले तो चले गए।
हम पीछे पछताते हैं॥

उन यादों को उन बातों को।
हम आपस में बतियाते हैं॥

रुक-रुक कर बहते आँसू को।
हम रोक नहीं क्यों पाते हैं॥

कुछ खुले हैं कुछ बँधे हैं।
ये ऐसे रिश्ते-नाते हैं॥

ये ऐसे रिश्ते-नाते हैं॥