Last modified on 24 मई 2020, at 23:07

कोई दरिया उतर गया जैसे / नमन दत्त

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:07, 24 मई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नमन दत्त |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोई दरिया उतर गया जैसे।
तू गया, दिल ठहर गया जैसे।

आलमे-बेख़ुदी भी क्या कहिये,
कोई दीवाना कर गया जैसे।

गिर के टूटा यूँ आज पैमाना।
ख़्वाब कोई बिखर गया जैसे।

आप यूँ बज़्म से हुए रुख़सत,
मौसमे-गुल गुज़र गया जैसे।

क्यूँ घुटा जाता है दम सीने में,
कोई एहसास मर गया जैसे।

उसने "साबिर" का यूँ सलाम लिया,
एक एहसान कर गया जैसे।