Last modified on 28 मई 2020, at 12:18

रागनी 8 / विजेन्द्र सिंह 'फौजी'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:18, 28 मई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजेन्द्र सिंह 'फौजी' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हवाई हमले जारी होगे गोले बरसण लागे
घुसपैठिया नै मुश्किल होगी वै छोड़ ठिकाणा भागे

एयर वाइस मार्शल नै हुक्म दिया जा कै गोले बरसाओ
घात लगाए बैठे दुश्मन जा कै मार गिराओ
फेर कदे गुस्ताखी करैं ना ऐसा मजा चखाओ
उनै बेरा ना ताकत म्हारी का जा कै आज दिखाओ
विजय ओपरेशन सफल बणाओ-2 कर ल्यो अटल इरादे

भारत के जहाज गिरा दिए दो पाकिस्तान नै
सै गलती किसकी बेरा पटग्या सारे जहान नै
पाकिस्तान पै दोष लगाया रुस जापान नै
कारवाई और तेज करदी हिंदुस्तान नै
चाहवैं बचाणी जान नै-2 जब सोए शेर जागे

नचिकेता के आवण की करै सारा देश इन्तजारी
कहै फौजी विजेन्द्र कारगिल म्हं हुई घणी बंम्बारी
बहोत से सैनिक शहीद होगे जुल्म होया घणा भारी
हे प्रभु यो के दिन आया सै तेरी लीला न्यारी
दुश्मन पै करा हमला भारी-2 अंधाधुंध गोले दागे
तर्ज-फूल तुम्हेँ भेजा है खत में