Last modified on 11 जून 2020, at 02:16

सोहनलाल द्विवेदी / परिचय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:16, 11 जून 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
सोहनलाल द्विवेदी का जन्म फतेहपुर जिले के बिंदकी गांव में हुआ। इन्होंने हिंदी में एम.ए. किया तथा संस्कृत का भी अध्ययन किया। इन्होंने आजीवन निष्काम भाव से साहित्य सर्जना की। द्विवेदीजी गांधीवादी विचारधारा के प्रतिनिधि कवि हैं। ये अपनी राष्ट्रीय तथा पौराणिक रचनाओं के लिए सम्मानित हुए। इनके मुख्य काव्य-संग्रह हैं- 'भैरवी, 'वासवदत्ता, 'पूजागीत, 'विषपान और 'जय गांधी। इनके कई बाल काव्य संग्रह भी प्रकाशित हुए, जिनमें ’दूध-बतासा’ उल्लेखनीय है।। ये 'पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित हुए। महात्मा गाँधी न केवल उनके काव्यादर्श थे,अपितु पराधीन भारत की राष्ट्रीय आशाओं-आकांक्षाओं के एकमात्र प्रतीक थे। उनका काव्यपाठ भी बहुत ओजस्वी होता था। उनका 'खादीगीत' पार्षदजी के झंडागीत के साथ गाया जाता था। एक बार वे बिंदकी में ही थे कि मीडिया में उनकी मृत्यु का समाचार आ गया।देश भर में बहुत बावेला मचा था। उनके संलग्न गीत को भी बच्चन जी का गीत कहकर प्रचारित किया गया था ,लेकिन जब तथ्य सामने आया ,तो दावा करनेवालों को माफी मांगनी पडी। उनका लम्बा गीत 'ऐ लाल किले पर झंडा फहरनेवालों /सच कहना कितने साथी साथ तुम्हारे हैं।' प्रधानमंत्री नेहरू की रीति- नीति पर सीधा प्रहार है।