Last modified on 30 जून 2020, at 22:24

तुझसे विनती करूँ लेखनी / कमलेश द्विवेदी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:24, 30 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तुझसे विनती करूँ लेखनी ऐसा गीत बना दे।
जिसके द्वारा जन-जन को तू मेरा मीत बना दे।
अक्षर-अक्षर की जननी तू
शब्द-शब्द हैं तेरे।
सारे वाक्य दिये हैं तूने
जो कहलाते मेरे।
करके कृपा सफलता मेरी आशातीत बना दे।
तुझसे विनती करूँ लेखनी ऐसा गीत बना दे।

तुलसी-सूर-कबीरा सबको
तूने धन्य किया है।
मैंने भी अब तेरे द्वारे
रक्खा एक दिया है।
मेरे मन के भावों को भी परम पुनीत बना दे।
तुझसे विनती करूँ लेखनी ऐसा गीत बना दे।

कभी न मेरा साहस टूटे
कभी न मैं घबराऊँ।
अपना बुरा चाहने वालों
का भी बुरा न चाहूँ।
अगर कभी मैं लगूँ हारने उसको जीत बना दे।
तुझसे विनती करूँ लेखनी ऐसा गीत बना दे।