Last modified on 1 जुलाई 2020, at 11:19

मन ने याद किया है / कमलेश द्विवेदी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:19, 1 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आ भी जाओ आ भी जाओ मन ने याद किया है।
इक मनभावन छवि को फिर दर्पण ने याद किया है।

याद तुम्हारी आई है अब
तुमको आना होगा।
मेरे जीवन के पल-पल को
फिर महकाना होगा।
इसीलिए ख़ुशबू को फिर चन्दन ने याद किया है।
आ भी जाओ आ भी जाओ मन ने याद किया है।
कबसे आस लगाये बैठा
लेकर रीती गागर।
तुम चाहो तो गागर में ही
भर जायेगा सागर।
इसीलिए बरखा को फिर सावन ने याद किया है।
आ भी जाओ आ भी जाओ मन ने याद किया है।

बिना तुम्हारे हो सकता हूँ
मैं न कभी भी पूरा।
नाम तुम्हारा लिए बिना है
मेरा नाम अधूरा।
इसीलिए राधा को फिर मोहन ने याद किया है।
आ भी जाओ आ भी जाओ मन ने याद किया है।