Last modified on 15 जुलाई 2020, at 22:54

छुपे सारे सितारे क्यों / कैलाश झा 'किंकर'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:54, 15 जुलाई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कैलाश झा 'किंकर' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

छुपे सारे सितारे क्यों
बिछुड़ते हैं हमारे क्यों।

तेरे बदरंग जीवन को
नहीं मिलते सहारे क्यों।

मुहब्बत से जो ग़ाफिल हैं
उसे कोई पुकारे क्यों।

सजी जिनकी नहीं दुनिया
उसे कोई निहारे क्यों।

मेरा कश्मीर था जन्नत
मिटे दिलकश नजारे क्यों।

मुसलसल तैरते हो तुम
नहीं मिलते किनारे क्यों।