Last modified on 3 अगस्त 2020, at 22:32

गेंद और बल्ला / सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:32, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बंदर बोला अप्पू भैया
आओ खेलें गेंद और बल्ला।
भालू घोड़ा ऊंट भी बोले
हम खेलेंगे गेंद और बल्ला।
मिलकर सभी ने टीम बनाई
चले खेलने गेंद और बल्ला।
अप्पू ने जब बल्ला थामा
शुरू हुआ खेल गेंद और बल्ला।
बंदर की हर गेंद को पीटे
अप्पू भैया बोला गेंद और बल्ला।
चौके छक्के लगे बरसने
सबसे अच्छा गेंद और बल्ला
ऊंट और घोड़ा दौड़ कर हारे
खून दौड़ाता गेंद और बल्ला
लगी गेंद जब शेर को भैया
सब भागे छोड़, गेंद और बल्ला।
खुशियाँ हमको भर-भर देता
अपना प्यारा गेंद और बल्ला।