भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हंसी वह / आत्मा रंजन

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:34, 12 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आत्मा रंजन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जी खोल कर हंसी वह
पूरे वेग से
उसकी पारदर्शी हंसी
सुबह की ताज़ा धूप सी
हवाओं में छिटकी

फिर अचानक सहमी ठिठकी वह
आया ख्याल
ऐसे हंसना नहीं चाहिए था उसे
वह एक लड़की है
उसके ऊपर के दांत बेढब हैं
कुछ बाहर को निकले हुए!