Last modified on 13 अगस्त 2020, at 18:33

ढूंढ लूंगा जिस दिन अपने आपको / रमेश तन्हा

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:33, 13 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तन्हा |अनुवादक= |संग्रह=तीसर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँचा:KKCatTraile

  
ढूंढ लूंगा जिस दिन अपने आपको
 मैं समझ लूंगा कि मंज़िल मिल गई

चाहे जैसे हो किसी कीमत भी हो
ढूंढ लूंगा जिस दिन अपने आपको
खुद ही मिट जाऊंगा सारी गो-मगो

फैल जायेगी यकीं की रौशनी

ढूंढ लूंगा जिस दिन अपने आपको
 मैं समझ लूंगा कि मंज़िल मिल गई।