भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिना शीर्षक के / सुरेन्द्र डी सोनी

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:13, 17 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सुरेन्द्र डी सोनी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झिझक की
छोटी-सी डाली को
हटाकर काँपते हाथों से
कहना
शीर्षक को तरसती
किसी तसवीर के लिए
कि न हो इसका कोई नाम
तो अच्छा है

बहुत बार
एक नाम
एक शीर्षक
रोक देता है बहाव
चाँदनी को
अपने बदन पर मलकर
इठलाती चलती
नदी का…

एक कसक
कर जाती है घर
किनारे खड़े बावरे के मन में
कि बिना शीर्षक के
बिना नाम के
कैसी होती यह नदी

कैसी होती तुम…?