Last modified on 21 अगस्त 2020, at 21:47

सोमा आई है / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:47, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अभी अभी सोमा आई है,
चलकर चाल निराली।
बोली अंकल कथा सुनाओ,
मुझको परियों वाली।

उन परियों की कथा सुनाना,
जिनके पंख लगे हों।
उन पंखों पर सुन्दर-सुन्दर,
प्यारे रंग खिले हों।
हमने कही कहानी आई,
उसके मुख पर लाली।

बोली अंकल कथा सुनाओ,
मुझको परियों वाली।

उसको कथा सुनाने पर मन,
मेरा भी खिल जाता।
बाहर से भीतर तक सारा,
घर पुलकित हो जाता।
खुशियों के मारे सोमा की
बजने लगती ताली।

बोली अंकल कथा सुनाओ,
मुझको परियों वाली।

सोमा जब तब आ जाती है,
घर को महकाती है।
चिड़ियों को चुप न रहने दे,
उनको चहकाती है।
दिन को जैसे होली मनती,
होती रात दिवाली।

बोली अंकल कथा सुनाओ,
मुझको परियों वाली।